मुंबई में कोविड-19 के बढ़ते केस के बीच कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। बीएमसी के मुताबिक, कक्षा 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खुले रहेंगे। गौरतलब है, मुंबई में रविवार को कोविड-19 के 8,063 नए मामले जबकि शनिवार को 6,347 मामले सामने आए थे।
read more at Twitter


