Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में कोविड-19 से 9 माह के बच्चे की हुई मौत, शहर में इस साल हुई सबसे कम आयु की मौत

short by खुशी / on Friday, 8 July, 2022
मुंबई (महाराष्ट्र) में करीब 22 दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार को कोविड-19 के कारण 2 मौतें हुईं जिनमें एक 90-वर्षीय बुज़ुर्ग व एक 9-महीने का बच्चा शामिल था। बीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बच्चा हृदय रोग और डाउन सिंड्रोम से पीड़ित था और यह इस साल कोविड-19 संक्रमण के कारण हुई सबसे कम आयु की मौत है।
read more at Hindustan Times