Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में बारिश के कारण 5 मंज़िला मकान का हिस्सा ढहने से शख्स व उसके बेटे की हुई मौत

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 10 June, 2024
विक्रोली (मुंबई) में भारी बारिश के कारण रविवार रात निर्माणाधीन 5 मंज़िला मकान का एक हिस्सा ढहने से एक 38 वर्षीय शख्स और उसके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुंडेर (लोहे की बीम) का कुछ हिस्सा और एक मंज़िल का स्लैब गिर गया था। बकौल बीएमसी, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।