मुंबई में बीजेपी नेता की कार पर भीड़ ने किया हमला, कहा- सीएम ठाकरे ने की मारने की कोशिश
बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने आरोप लगाया है कि कलानगर जंक्शन (मुंबई) में भीड़ ने उनकी कार पर हमला कर दिया लेकिन वह भागने में सफल रहे। बकौल कंबोज, "मेरी आवाज़ दबाने के लिए...शिवसेना व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने...मुझे मारने की कोशिश की थी...सीसीटीवी में सब रिकॉर्ड है।" गौरतलब है, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निजी आवास मातोश्री कलानगर में है।
read more at हिन्दुस्तान


