मुंबई में सफाईकर्मी ने पुलिस को सौंपा सफाई के दौरान मिला 150 ग्राम सोना
मुंबई (महाराष्ट्र) में सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी को 150 ग्राम सोना मिला जिसे उसने अपने सुपरवाइज़र के साथ डीबी मार्ग थाने पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया है। बीएमसी के सफाई कर्मचारी सुनील कुंभार को 12 मई को यह सोना मिला था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने दोनों कर्मचारियों को इस काम के लिए सम्मानित किया है।
read more at भाषा


