मुंबई में ₹988 करोड़ के मैंशन में शिफ्ट नहीं हो पा रहे पूनावाला, कहा- सरकार रोक रही डील
अरबपति साइरस पूनावाला 8 साल पहले मुंबई में खरीदे गए $120 मिलियन (₹988 करोड़) के मैंशन में अब तक शिफ्ट नहीं हो पाए हैं। पूनावाला ने 'ब्लूमबर्ग' से कहा, "सरकार...इस डील को रोकने का कोई तर्क नहीं दे रही...यह सिर्फ राजनीतिक और सोशलिस्ट फैसला है।" दरअसल, मैंशन की ज़मीन के स्वामित्व विवाद को लेकर सरकार ने डील रोकी है।


