मुंबई विश्वविद्यालय ने ₹12,000 में मार्कशीट देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरू
मुंबई विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन के ज़रिए ₹10,000-₹12,000 में विश्वविद्यालय की मार्कशीट घर पहुंचाने का दावा करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। बकौल विश्वविद्यालय, ये विज्ञापन फर्ज़ी हैं और विश्वविद्यालय ने ऐसे किसी विज्ञापन को जारी नहीं किया है। दरअसल, एक शख्स ने विश्वविद्यालय को वॉट्सऐप पर बीएससी की मार्कशीट मिलने की बात कही थी।
read more at Inshorts


