मुंबई सिटी एफसी ने मोहन बागान को 3-1 से हराकर दूसरी बार जीता आईएसएल खिताब
मुंबई सिटी एफसी ने रविवार को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में मोहन बागान को 3-1 से हराकर दूसरी बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल का खिताब जीता। मुंबई के लिए जॉर्ज पेरेरा डियाज़, बिपिन सिंह और याकूब वोटुस ने गोल किए जबकि मोहन बागान के लिए जैसन कमिंग्स ने गोल किया। मुंबई ने 2020-21 में भी आईएसएल खिताब जीता था।
read more at R. भारत


