Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई से बेंगलुरु जाते वक्त पूरी उड़ान के दौरान विमान के टॉयलेट में फंसा रहा यात्री

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 17 January, 2024
स्पाइसजेट की मुंबई-बेंगलुरु उड़ान के दौरान मंगलवार को एक यात्री विमान के टॉयलेट का डोर लॉक खराब हो जाने के चलते पूरी उड़ान के दौरान लगभग 100-मिनट तक उसमें फंसा रहा। बकौल रिपोर्ट्स, विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद यात्री टॉयलेट में गया था। वह कमोड पर बैठा रहा और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उसे लॉक तोड़कर बाहर निकाला गया।