मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज़ गति से लैम्बॉर्गिनी चलाते रोहित शर्मा की तस्वीर आई सामने
'द इंडियन एक्सप्रेस' ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज़ गति से लैम्बॉर्गिनी उरुस चलाते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर शेयर की है। 117 किलोमीटर/घंटे और 111 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते पकड़े गए रोहित शर्मा का ₹4000 (प्रत्येक उल्लंघन के ₹2000) का चालान कटा है। पुलिस ने बताया कि जुर्माने की राशि जमा कर दी गई है।


