मुंह पर गिरी मक्खी को निगलकर न्यूज़ पढ़ती रही अमेरिकी ऐंकर, वायरल हुआ वीडियो
अमेरिका के 'बॉस्टन 25' न्यूज़ चैनल की एक ऐंकर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक मक्खी को निगलती दिख रही हैं। दरअसल, न्यूज़ पढ़ते समय ऐंकर के मुंह पर मक्खी गिर गई थी जिसके बाद उन्होंने मक्खी को निगलकर न्यूज़ पढ़ना जारी रखा। नेक्स्टा टीवी ने X पर यह वीडियो शेयर कर लिखा, "ऐंकर ने...सच्ची पत्रकारीय दृढ़ता दिखाई।"


