मुंहबोली बहन की शादी पुलिसवालों ने कराई; यूपी पुलिस ने शेयर किया वीडियो
चंदौली (यूपी) में डिप्टी-एसपी अनिरुद्ध सिंह और उनके साथियों ने अपनी मुंहबोली बहन शिखा यादव की शादी कराई और खुद बारातियों का स्वागत किया व शादी का पूरा खर्चा उठाया। बकौल रिपोर्ट्स, दहेज के चलते शिखा का पहले रिश्ता टूट गया था और उसका परिवार भी आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है। बकौल डिप्टी-एसपी, "समाज से दहेज खत्म होना चाहिए।"
read more at Twitter


