मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल के अधीक्षक को मिली धमकी, कॉलर बोला- अब तुझे ठोकना पड़ेगा
गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा (यूपी) जेल के अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को एक शख्स ने फोन पर धमकी देते हुए कहा है, "अब तुझे ठोकना पड़ेगा, बच सकता है तो बच ले।" जेल अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बांदा जेल में बंद मुख्तार की 28 मार्च को मौत हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


