मुख्य सचिव से मारपीट केस में आरोप मुक्त हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल व 10 अन्य
दिल्ली के एक कोर्ट ने 2018 में तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 9 अन्य 'आप' विधायकों को आरोप मुक्त किया है। हालांकि, कोर्ट ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। सिसोदिया ने कहा, "यह न्याय की जीत है।"
read more at अमर उजाला


