मुझे इतनी शर्म आई कि मैं पूरा वीडियो देख नहीं पाई: मणिपुर के वीडियो पर जया बच्चन
अभिनेत्री व सपा सांसद जया बच्चन ने मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के वीडियो पर कहा है, "मुझे बुरा लगा व इतनी शर्म आई कि मैं पूरा (वीडियो) देख नहीं पाई।" उन्होंने कहा, "किसी ने संवेदना नहीं दिखाई, यह बहुत निराशाजनक है। देश में महिलाओं की ये इज़्ज़त है। इतना अपमान, बड़े दुख की बात है।"
read more at ABP न्यूज़


