मुझे किसी को हाथ दिखाने की ज़रूरत नहीं: ज्योतिषी से मिलने के एनसीपी के दावों पर शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी के उन दावों पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें कहा गया था कि वह ज्योतिषी से मिलने गए थे। शिंदे ने कहा, "मुझे किसी ज्योतिषी को अपनी हथेली दिखाने की ज़रूरत नहीं। हथेलियों की लकीरें बदलने के लिए आपकी कलाई में ताकत होनी चाहिए...हमें वह ताकत बालासाहेब ठाकरे व आनंद दिघे से मिली है।"
read more at इंडिया टीवी


