Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुझे खेलने से मत रोकना: निधन से कुछ दिन पहले आईसीयू में पिता के लिए लिखे नोट में सिद्धार्थ

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 14 January, 2023
हिमाचल प्रदेश के 28 वर्षीय क्रिकेटर सिद्धार्थ शर्मा ने वडोदरा में निधन से कुछ दिन पहले आईसीयू में कुछ देर के लिए होश में आने पर अपने पिता के लिए कागज़ पर एक नोट लिखा था। उनके साथी खिलाड़ी प्रशांत चोपड़ा ने 'स्पोर्टस्टार' से कहा, "सिद्धार्थ ने लिखा था, 'मुझे क्रिकेट खेलने से मत रोकना। मुझे खेलने देना'।"
read more at CricTracker