मुझे टीवी पर देखकर मेरी बेटी कहती है कि इसमें कौनसी बड़ी बात है: कपिल शर्मा
कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा ने बताया है कि उनकी बेटी अनायरा उन्हें टेलीविज़न पर देखती है लेकिन इसपर ज़्यादा उत्साहित नहीं होती है। उन्होंने कहा, "अनायरा मेरा शो देखकर कहती है...पापा टीवी पर हैं...इसमें कौनसी बड़ी बात है...मैं भी टीवी पर हूं।" बकौल कपिल, "पत्नी (गिन्नी चतरथ) उसके वीडियोज़ बनाकर...सोशल मीडिया पर डालती हैं...जिसे देखकर उसे लगता है...वह टीवी पर है।"
read more at ABP न्यूज़


