मुझे नहीं पता: प्रमोद सावंत के दोबारा सीएम बनने के सवाल पर गोवा के मंत्री
गोवा विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी की बढ़त के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को लेकर कहा है कि उन्हें नहीं पता कि सावंत दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, यह बड़ा संवेदनशील सवाल है।" बकौल राणे, गोवा की 40-सीटों में से बीजेपी की 20-सीटों पर जीत निश्चित है।
read more at ANI


