मुझे नहीं लगता कि यह चौथी लहर है: कोविड-19 केस बढ़ने के बीच आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक
आईसीएमआर के पूर्व हेड साइंटिस्ट डॉ. रमन गंगाखेडकर ने देश में कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच कहा है, "मुझे नहीं लगता कि यह चौथी लहर है।" बकौल गंगाखेडकर, BA.2 वैरिएंट दुनियाभर के लोगों को अब भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा, "कोई नया वैरिएंट नहीं उभरा है। वृद्ध, बिना टीकाकरण वाले और संक्रमित हो चुके लोग मास्क ज़रूर लगाएं।"
read more at लेटेस्टली


