मुथूट फाइनेंस में लूट की कोशिश झारखंड में की गई नाकाम; पुलिस ने एक डकैत को मार गिराया
धनबाद (झारखंड) में पुलिस ने मंगलवार को मुथूट फिनकॉर्प की ब्रांच को लूटने आए एक डकैत को मार गिराया जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रांच खुलते ही पिस्टल से लैस 5 डकैत उसमें घुसे और मैनेजर को बंधक बनाया व वहां मौजूद लोगों से मारपीट की। बकौल पुलिस, एक ने हवा में फायरिंग भी की थी।
read more at हिन्दुस्तान


