मुस्लिम लड़कियों के साथ धर्म के आधार पर हो रहा है भेदभाव: हिजाब बैन पर याचिकाकर्ता के वकील
कर्नाटक हाईकोर्ट में बुधवार को हिजाब बैन पर चल रही सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मुस्लिम लड़कियों के साथ उनके धर्म के आधार पर भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा, "अगर 100 चिन्ह हैं तो..सरकार सिर्फ हिजाब को ही क्यों चुन रही है?" बकौल वकील, शासनादेश में किसी अन्य धार्मिक चिन्ह पर विचार नहीं किया गया।
read more at ABP न्यूज़


