मूडीज़ ने 2022 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 8.8% से घटाकर किया 7.7%
मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2022 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 8.8% से घटाकर 7.7% कर दिया है। इससे पहले मई में मूडीज़ ने इस अनुमान को 9.1% से घटाकर 8.8% किया था। मूडीज़ ने कहा है कि बढ़ती ब्याज दरें, असमान मॉनसून और कमज़ोर वैश्विक विकास क्रमबद्ध तरीके से आर्थिक गति को धीमा करेगा।
read more at भाषा


