मूसेवाला के घर के बाहर प्रशंसकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए नारे, किया गया लाठीचार्ज
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को मानसा में दिवंगत गायक-नेता सिद्धू मूसेवाला के गांव में उनके घर के बाहर गायक के प्रशंसकों पर लाठीचार्ज किया। पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए प्रशंसक मूसेवाला के हत्यारों के लिए मौत की सज़ा की मांग कर रहे थे। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मूसेवाला का उनके खेत में अंतिम संस्कार किया जाएगा।


