Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मृगांका सिंह व संगीत सोम यूपी में अपनी-अपनी सीट से चुनाव हारे

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 10 March, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सरधना सीट (मेरठ) से सपा के अतुल प्रधान ने बीजेपी प्रत्याशी संगीत सोम को हरा दिया है। वहीं, कैराना से बीजेपी की मृगांका सिंह सपा के नाहिद हुसैन से हार गई हैं। यूपी की 403 सीटों के रुझानों में बीजेपी 157 सीटों पर आगे चल रही है जबकि वह 95 सीटें जीत चुकी है।