Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेक्सिको में गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज़ करने के दौरान आया भालू, वीडियो हुआ वायरल

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 26 October, 2022
मेक्सिको में रिकार्डो नामक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड सेसिलिया केनिबल को शादी के लिए प्रपोज़ करने को लेकर चिपिनके इकोलॉजिकल पार्क ले गया और इसी दौरान एक विशालकाय भालू आ गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सेसिलिया ने बताया, "यह काफी दिलचस्प याद है...अपने बच्चों-पोतों को यह कहानी सुनाने में मज़ा आएगा।"
read more at Twitter