मेघालय में चुनाव परिणाम के बाद कई इलाकों में हुई हिंसा, अगले आदेश तक लगाया गया कर्फ्यू
मेघालय में गुरुवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाने के बाद कई इलाकों में हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। वहीं, हिंसा की खबरों के मद्देनज़र पश्चिमी जयंतिया हिल्स ज़िला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।
read more at इंडिया टीवी


