'मेन लिफ्ट में जाने पर मेड्स पर लगेगा ₹1,000 का जुर्माना' वाला सोसायटी का नोटिस हुआ वायरल
हैदराबाद की एक हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट के इस्तेमाल को लेकर लगा नोटिस वायरल हो गया है और यूज़र्स उसकी आलोचना कर रहे हैं। नोटिस में कहा गया है, "डिलीवरी बॉयज़/घरेलू सहायिकाएं/अन्य कर्मचारी, पैसेंजर (मेन) लिफ्ट का इस्तेमाल न करें...पकड़े जाने पर ₹1000 का जुर्माना लगेगा।" एक यूज़र ने इसे 'घटिया सोच' कहा जबकि एक अन्य ने कहा, "आधुनिक छुआ-छूत।"


