मेयर ने एमसीडी के सभी स्कूलों में भगत सिंह व अंबेडकर की फोटो लगाने के दिए निर्देश
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी के सभी स्कूलों में भगत सिंह और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के फोटो लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम व राष्ट्र निर्माण में भगत सिंह और अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। ओबेरॉय ने कहा कि भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीर देखकर छात्र और शिक्षक उनके आदर्शों से प्रेरित होंगे।
read more at ABP न्यूज़


