मेरा चोटिल चेहरा देखकर एक बार मां रो पड़ी थी, कहा कि मुझसे कोई शादी नहीं करेगा: निकहत
विश्व चैंपियन बॉक्सर निकहत ज़रीन ने खुलासा किया है कि उनकी मां उनकी पहली फाइट के बाद उनका चोटिल चेहरा देखकर रोने लगी थी। उन्होंने कहा कि मां ने उनसे कहा कि कोई भी उनसे शादी नहीं करेगा। बकौल निकहत, "मैंने जवाब दिया, 'चिंता मत करो...एक बार जब मैं अपना नाम बना लूंगी...तो दरवाज़े पर दूल्हों की लाइन लग जाएंगी'।"


