मेरा दिल टूट गया था और मैं बहुत उदास था: 'हीरोपंती 2' के फ्लॉप होने पर टाइगर श्रॉफ
ऐक्टर टाइगर श्रॉफ ने 'कॉफी विद करण' में अपनी हालिया विफलता को लेकर कहा है, "मेरा दिल टूट गया था...मैं उदास था।" टाइगर ने आगे कहा, "मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जिसे 'अच्छा काम किया' जैसी प्रशंसा चाहिए...मेरी मान्यता बॉक्स ऑफिस (पर प्रदर्शन) है।" टाइगर की हालिया रिलीज़ 'हीरोपंती 2' बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कमाई नहीं कर पाई थी।


