मेरा नाम दाऊद नहीं बल्कि ज्ञानदेव है: अपने दस्तावेज़ दिखाते हुए समीर वानखेड़े के पिता
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दावे पर एक न्यूज़ चैनल से कहा है कि उनका नाम 'दाऊद' नहीं बल्कि ज्ञानदेव है। उन्होंने अपने कुछ दस्तावेज़ भी दिखाए। उन्होंने कहा, "मेरा बेटा महाभारत के अभिमन्यु की तरह दुश्मनों से घिरा हुआ है लेकिन वह इस चक्रव्यूह से अर्जुन की तरह बाहर निकलेगा।"
read more at हिन्दुस्तान


