Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरा भाई जीत गया: यूसुफ पठान के बहरामपुर लोकसभा सीट जीतने पर इरफान पठान

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 4 June, 2024
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने भाई यूसुफ पठान के बहरामपुर लोकसभा सीट (पश्चिम बंगाल) से टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतने पर उन्हें X पर बधाई दी है। इरफान ने यूसुफ को 'ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से लैस' बताते हुए लिखा, "आपके नेक इरादे परिवर्तनकारी कार्यों में तब्दील हों...मेरा भाई जीत गया।"
read more at X