मेरी कामना है यह पर्व महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि करे: रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर कहा, "भाई-बहन के अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।" उन्होंने कहा, "मेरी कामना है कि यह पर्व हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि करे।"
read more at Twitter


