मेरी त्वचा के रंग के कारण बॉलीवुड में मुझे अधिक मौके नहीं मिले: कल्कि केकलां
अभिनेत्री कल्कि केकलां ने कहा है कि उनकी त्वचा के रंग के कारण उन्हें बॉलीवुड में कम रोल ऑफर हुए। कल्कि अगली फिल्म 'गोल्डफिश' में ऐक्ट्रेस दीप्ति नवल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 1 सितंबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म से कल्कि 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी। वह आखिरी बार 'गली बॉय' (2019) में नज़र आई थीं।
read more at Hindustan Times


