मेरी पहली कमाई ₹1500 थी, पहली फिल्म के लिए मिले थे ₹70,000: कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी पहली कमाई ₹1,200-1,500 थी जो उन्हें एक विज्ञापन करने के लिए मिली थी। उन्होंने बताया, "पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के लिए ₹70,000 मिले थे।" बकौल कार्तिक, फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद से उन्हें एक फिल्म के लिए ₹1 करोड़ या इससे ज़्यादा फीस मिलने लगी।


