Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरी बांह में भारत में बनी कोविड-19 वैक्सीन लगी है: दिल्ली में ब्रिटिश पीएम जॉनसन

short by shashank mishra / on Friday, 22 April, 2022
यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुक्रवार को कहा, "मेरी बांह में भारत में बनी कोविड-19 वैक्सीन लगी है।" उन्होंने आगे कहा, "इसके लिए भारत को बहुत-बहुत धन्यवाद।" वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के दौरान पीएम जॉनसन के भारत दौरे को 'ऐतिहासिक' बताया है।