मेरी बेटी ने 'छोटा बैग' खरीदा, ₹2.5 लाख कीमत जानकर मेरे होश उड़ गए: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी शोरा उन्हें बैग खरीदने के लिए लुई वितॉ (दुबई) के स्टोर में ले गई। उन्होंने बताया, "उसने छोटा सा बैग लिया…मुझे लगा कि ₹20,000-25,000 का होगा…लेकिन जब उसने मुझे उसकी कीमत बताई तो मेरे होश उड़ गए।" बकौल नवाज़ुद्दीन, बैग की कीमत ₹2.5 लाख थी।


