मेरी मां का मंगलसूत्र देश पर कुर्बान हुआ: पीएम के 'कांग्रेस मंगलसूत्र छीन लेगी' बयान पर प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कांग्रेस आपका मंगलसूत्र छीन लेगी' बयान पर मंगलवार को कहा, "मेरी मां (सोनिया गांधी) का 'मंगलसूत्र' (पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी) इस देश पर कुर्बान हुआ है।" उन्होंने कहा, "अगर मोदी जी 'मंगलसूत्र' का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं कहते। जब नोटबंदी हुई तो उन्होंने महिलाओं की बचत छीन ली।"
read more at हिन्दुस्तान


