मेरी शादियां टूटने के बावजूद माता-पिता ने सपोर्ट किया, शाहिद हमेशा मेरे साथ रहे: नीलिमा अज़ीम
ऐक्टर शाहिद कपूर व ईशान खट्टर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम ने कहा है कि उनकी शादियां टूटने के बावजूद उनके माता-पिता ने उनका बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, "मेरे पैरेंट्स शानदार थे जिससे मुझे उबरने में मदद मिली और मैंने डांस में वापसी की। (पूरे समय) जहां भी मैं गई शाहिद हमेशा मेरे साथ रहे।"


