मेरी शादी को लेकर मां बेहद उत्सुक थीं, उन्हें मुझसे कोई उम्मीद नहीं थी: प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी शादी पर उनकी मां मधु चोपड़ा 'बेहद उत्सुक' थीं। प्रियंका ने कहा, ''मां को मुझसे कोई उम्मीद नहीं थी।'' बकौल प्रियंका, जब वह 30-साल की हुईं तो उनकी मां ने प्रोडक्शन हाउस खोलने के लिए बढ़ावा देते हुए कहा, तुम्हारे पास अब एक्टिंग करियर नहीं है...सब नौजवानों के साथ काम करना चाहते हैं।


