मेरी शिकायत के बाद नंदिनी ने छोड़ा एशियन गेम्स विलेज, उन्हें टिकट कहां से मिला: स्वप्ना
ऐथलीट स्वप्ना बर्मन ने 19वें एशियन गेम्स में महिलाओं की हेप्टाथलॉन में कांस्य पदक जीतने वाली नंदिनी अगासरा को लेकर कहा है, "मेरी शिकायत के बाद नंदिनी एशियन गेम्स विलेज छोड़कर चली गई थी क्योंकि उसे पता था टेस्ट होगा" उन्होंने कहा, "हम लोग हांगझोऊ से 6 अक्टूबर को वापस जाने वाले थे फिर उसे वापसी का टिकट किसने दिलवाया?"
read more at The Bridge


