Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरी शिवसेना मुझसे कोई नहीं छीन सकता: सीएम पद से इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 29 June 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का एलान करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा है, "मैं आया भी अनपेक्षित रूप से था और जा भी अनपेक्षित रूप से रहा हूं।" ठाकरे ने कहा कि शिवसेना उनकी पार्टी है और कोई उनसे शिवसेना नहीं छीन सकता है। बकौल ठाकरे, "हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं...शिवसेना भवन में फिर जाकर बैठूंगा।"