Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरी सीएम पद की उम्मीदवारी को पार्टी के विधायक तय करेंगे: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Wednesday, 7 December, 2022
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा है, "यह सभी विधायक तय करेंगे।" उन्होंने कहा, "पार्टी हाईकमान देखेगी कि सभी विधायक व जनता क्या चाहती है और उसके अनुसार फैसला लिया जाएगा।" गौरतलब है, हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे गुरुवार को आएंगे।