मेरे परिवार को कहा गया था कि जैकलीन इंतज़ार कर रही है लेकिन सुकेश नोरा को चाहता है: नोरा
ऐक्ट्रेस नोरा फतेही के अनुसार, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर उनके साथ रिलेशनशिप में आने की कोशिश करने से पहले उन्हें ज़बरदस्ती एक कार गिफ्ट करना चाहता था। नोरा ने कहा कि सुकेश से अभिनेत्रियों को 'मिलवाने' वाली पिंकी ईरानी ने उनके रिश्तेदार से संपर्क किया था और कहा था कि 'जैकलीन इंतज़ार कर रही है लेकिन सुकेश नोरा को चाहता है'।


