मेरे बच्चे ही मेरे जीने की वजह और प्रेरणा हैं: ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी
अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने कहा कि उनके बच्चे, बेटा वीर (10) और बेटी तारा (5) ही उनके जीने की वजह हैं। उन्होंने कहा, “काम करते रहने...प्रयास करने और बेहतर करने की मेरी प्रेरणा मेरे बच्चे हैं...वे मेरे आगे बढ़ने का कारण हैं...यही वजह है कि मुझमें हिम्मत है, ताकत है...मुझे उनके लिए एक अच्छा माता-पिता बनने की ज़रूरत है।"


