Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे भाई नहीं चाहते थे कि मैं राजनीति में आऊं: आंध्र प्रदेश के सीएम की बहन

short by रघुवर झा / on Sunday, 12 May, 2024
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन व कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने 'एबीपी देशम' को दिए इंटरव्यू में कहा है, "मेरे भाई कभी नहीं चाहते थे कि मैं राजनीति में आऊं।" दरअसल, इससे पहले जगन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बहन शर्मिला राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा के कारण उन्हें छोड़कर चली गईं।