Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे साथ हुई घरेलू हिंसा के बाद से सूंघने की मेरी क्षमता खत्म हो गई है: पूनम पांडे

short by तान्या झा / on Friday, 6 May, 2022
अभिनेत्री पूनम पांडे ने ईटाइम्स को बताया है कि पति सैम बॉम्बे द्वारा की गई घरेलू हिंसा के बाद उनकी सूंघने की क्षमता खत्म हो गई है। उन्होंने कहा, "मैं कुछ सूंघ नहीं सकती...आसपास के लोगों से किसी चीज़ की गंध के बारे में पूछती हूं।" बकौल पूनम, मारपीट के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसके चलते ऐसा हुआ।
read more at Hindustan Times