मेसी के गुस्से वाले इंटरव्यू के बयान को फुटबॉल उत्पादों पर छापा गया
नीदरलैंड्स के खिलाफ फीफा विश्व कप के क्वॉर्टर-फाइनल मैच के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के इंटरव्यू के बयान को अर्जेंटीना के स्टोर मर्काडो लिबरे ने फुटबॉल उत्पादों पर छापा है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। मेसी ने नीदरलैंड्स के खिलाड़ी पर गुस्सा होते हुए स्पैनिश में कहा था, "क्या देख रहे हो बेवकूफ? निकलो यहां से।"


