मेसी ने एमबाप्पे व बेंज़ेमा को पछाड़कर जीता सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2022 अवॉर्ड
अर्जेंटीनियाई फॉरवर्ड लियोनेल मेसी ने किलियन एमबाप्पे और करीम बेंज़ेमा को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2022 अवॉर्ड जीत लिया है। गौरतलब है, फीफा विश्व कप 2022 विजेता अर्जेंटीना के कप्तान 35-वर्षीय मेसी ने विश्व कप में गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता था। फीफा अवॉर्ड्स वोटिंग में मेसी को 52 अंक, एमबाप्पे को 44 और बेंज़ेमा को 34 अंक मिले।
read more at Hindustan Times


